झांसी। जनपद झांसी पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण की अधिकृत सूची जारी कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश से सरिता मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार बनाया गया है। निरीक्षक अमीराम को थाना सदर बाजार से प्रभारी निरीक्षक थाना एरच भेजा गया है। यहां से बलिराज शाही को प्रभारी निरीक्षक लहचूरा के पद पर भेजा गया है। लहचूरा से निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना भेजा गया है। निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को थाना बड़ागांव से प्रभारी निरीक्षक चिरगांव का दायित्व सौंपा गया है। निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी को चिरगांव से इसी पद पर गुरसराय भेजा गया है। थानाध्यक्ष गुरसराय उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष बड़ागांव बनाया गया है। निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह को प्रेमनगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। उनके स्थान पर कोतवाली से निरीक्षक श्री शिवकुमार सिंह को भेजा गया है।