झांसी। उ प्र उधोग व्यापार मण्डल की बैठक जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता की अध्यक्षता एवम झांसी महापौर व प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल व व्यापार मंडल के महानगर चुनाव प्रभारी केजी अग्रवाल व चैयरमेन अशोक जैन के मुख्य आतिथ्य में हुई। इसमें व्यापार मंडल के महानगर के चुनाव पर चर्चा हुई। बताया गया कि 18 जनवरी 22 तक जिन व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की उनको ही मत देने का अधिकार होगा। चुनाव संगठन के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर होगा। किसी भी पद पर यदि एक नाम से अधिक नाम आते हैं तभी संबंधित पद का चुनाव होगा। बैठक में प्रदेश मंत्री रमेश चन्द्र गुप्ता, संगठन मंत्री अर्जुन दास गोयल ने संयुक्त रूप से बताया गया कि विशिष्ट गल्ला मण्डी भोजला का विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन अधिग्रहण करने पर गल्ला व्यापारियों मे काफी रोष व्याप्त है। उपस्थित सभी व्यापारियों ने अधिग्रहण का पुरजोर विरोध किया व प्रशासन की कड़ी निंदा की। सभा को महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने व्यापारियों की समस्या के लिये संघर्ष के लिए सदा तत्पर रहने का आव्हान किया। कार्यक्रम में थोक वस्त्र व्यापार मण्डल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक सिंघल, महामंत्री सुधीर गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश महलानी व युवा व्यापार मण्डल के नव मनोनीत युवा जिलाध्यक्ष आदर्श गुप्ता, युवा चेयरमैन प्रदीप त्रिपाठी का फूल माला व शाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नरेश गुप्ता राजू रक्शा, अनूप सहगल, युवा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोनी जीतू, उपाध्यक्ष अतुल किल्पन, अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, बृज बिहारी सोनी, युवा महानगर अध्यक्ष तरूण साहू, महिला जिलाध्यक्षा कंचन आहूजा, मृदुला अग्रवाल, उषा सेन, उषा सचान, कुसुम साहू, कोषाध्यक्ष अजय जैन, अनुज मुडिया, राहुल मिश्रा, जयकिशन प्रेमानी, गोपाल गंगवानी, हर्षित अग्रवाल मोठ, अरविंद तिवारी खैलार, काजू महाराज, सुरेन्द्र गुप्ता, रामजी गुप्ता, अनिल दुबे आदि व्यापारी मौजूद रहे। सभा का संचालन महामंत्री नितिन सरावगी ने व आभार पुनीत अग्रवाल ने व्यक्त किया।