झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ ने पिछले दिनों हुई मंडलीय परिषद सभा में मंडल कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

झांसी मंडल कार्यकारिणी में विवेक चढ्ढा को मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, केएस शुक्ला को मंडल उपाध्यक्ष, मनोज जाट को मंडल उपाध्यक्ष, तेज सिंह मीना को सहायक मंडल सचिव के पद पर नियुक्त किया गया |