झांसी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड द्वारा दिये गये निर्देशानुसार “मेरी माटी मेरा देश“ अभियान के अन्तर्गत आज मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबन्धक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों को हाथ में देश की मिट्टी लेकर पंच प्रण की शपथ ग्रहण करायी गयी । यह शपथ झॉसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे के कार्यालयों व डिपों में सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ग्रहण की गई व शपथ लेते हुये सेल्फी बेबसाईड पर अपलोड की गई ।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा श्री विवेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री बृजेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) श्री अमित आनंद, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम इंजिनीयर श्री अमित गोयल, मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री डी पी गर्ग, मंडल कार्मिक अधिकारी-।, श्री रवीन्द्र कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी-।।, श्री जी0 पी0 मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी-।, श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी-।।, श्री लबी अब्राहम सहित मंडल के अन्य शाखा अधिकारियों ने मंडल रेल प्रबन्धक की मौजूदगी में हाथ में देश की मिट्टी लेकर पंच प्रण की शपथ ग्रहण की |
शपथ इस प्रकार रही —-
हम सभी शपथ लेते हैं की …..
• भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे |
• गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे |
• देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे |
• भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे |
• नागरिक होने का कर्त्तव्य निभायेंगे |