भारतीय मूल की स्नेहा गुप्ता ने अमेरिका में लहराया तिरंगा किया गौरवान्वित 

करैरा ब्यूरो ( मप्र )। बुंदेलखंड के शिवपुरी (मप्र) जिले की करैरा तहसील निवासी कु स्नेहा गुप्ता (बिलैया) ने मिसवर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 का खिताब जीत कर भारत का नाम रोशन कर बुन्देलखण्ड को गौरवान्वित किया है।

स्नेहा के सम्मान में शुक्रवार की देर शाम करैरा नगर के कनकने होटल सभागार में एक भव्य आयोजन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए स्नेहा ने कहा कि “भले ही उनका जन्म व लालन पालन अमेरिका में हुआ, लेकिन उसके दादा – दादी और यहां के लोगों का प्यार उन्हें बार बार करैरा मप्र की ओर खींच लाता है क्योंकि भारत उनकी पहली पसन्द है। हो सकता है कि अमेरिका में धन-वैभव, संपन्नता अधिक हो लेकिन निश्चल प्रेम व स्नेह जो भारत में मिलता है वह दुनियां में कहीं नहीं।”

गौरतलब है कि करैरा निवासी महेश बिलैया, अशोक बिलैया नावली बालों की नातिन इं.अविनाश गुप्ता -पूजा गुप्ता जो 1995 में अमेरिका चले गए, उनकी पुत्री कु स्नेहा गुप्ता (बिलैया) हैं। उन्होंने मिसवर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 का खिताब जीत कर अपने देश, प्रदेश व पैतृक नगर का नाम रौशन किया है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कवियत्री अंजली खत्री रही। अध्यक्षता चौरासी क्षेत्रीय अध्यक्ष ई शिव शंकर सेठ, विशिष्ट अतिथि गहोई समाज अध्यक्ष द्वारिका नीखरा, नगर परिषद् अध्यक्ष शारदा रावत, गहोई महिला मंडल अध्यक्ष श्वेता नगरिया ओमप्रकाश बिलैया मंचासीन रहे।सभी ने कु, स्नेहा गुप्ता बिलैया का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के कार्यकारी सुरेश बन्धु, भौगीलाल बिलैया, विनोद सेठ, संतोष तीतबिलासी, युगल किशोर शर्मा, नरेन्द्र तिवारी, हरीशरण चौरसिया, विनीत जैन, संजय बिलैया , गहोई नव युवक मंडल अध्यक्ष रानू बिलैया सहित नगर के गणमान्य नागरिक व पत्रकार गण सहित प्रमुख लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार प्रमोद भारती ने किया। (रिपोर्ट – संजय गुप्ता )