– राजीव पारीछा ने बबीना के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया जनसम्पर्क

झांसी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसान, महिलाओं, गरीबों, छात्रों और युवाओं के लिए खूब कार्य किया है। पूरे प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टोलरेंस की नीति अपनायी गई है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को 05 लाख करोड़ रुपए की धनराशि डीबीटी की गई है। ये विचार भाजपा के बबीना विस क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याषी एवं विधायक राजीव सिंह पारीछा ने रखे।

बबीना के बैदौरा, चमरआ, कोटी, मुरारी, बंडा, सफा, दुर्गापुर, बल्लमपुर आदि ग्रामोें में जनसम्पर्क के दौरान विधायक राजीव पारीछा केे साथ बड़ी संख्या में जनसैलाब जुड़ गया। लोगों ने गर्मजोषी के साथ अपने लोकप्रिय विधायक और भाजपा प्रत्याषी राजीव पारीछा का माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याषी राजीव पारीछा ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों ने पूरे देश व दुनिया में प्रदेश के प्रति नजरिए को बदला है। विगत साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार प्रदेश की छवि में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल हुई है। प्रदेश में सभी प्रकार की पेंशन, छात्रवृत्तियां, किसानों को अनुदान, उनकी उपज की खरीद का भुगतान सहित सभी सरकारी सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पहुंच रही है।

अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत नौजवानों, गरीबों, महिलाओं व किसानों सहित अन्य लाभार्थियों को डीबीटी की गई धनराशि लगभग 05 लाख करोड़ रुपए है। बिचौलियों और दलालों की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है। किसानों से बड़े पैमाने पर उनकी उपज की खरीद एमएसपी के तहत की जा रही है। सरकार द्वारा पात्र लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन सभी योजनाओं के कारण योगी सरकार लोगों की चहती सरकार बन गयी है। इस बार भी प्रदेष की भाजपा सरकार प्रंचड बहुमत से बनने जा रही है। उधर महिला मोर्चा की सदस्यों ने भी बबीना कैण्ट, छावनी क्षेत्र, सदर बाजार के विभिन्न वार्डों में पदाधिकारियों ने टोलियों में जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।