भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की शोभा यात्रा ने किया नगर भ्रमण

0
9

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश साहू सहित अतिथियों ने किया स्मारिका का विमोचन

झांसी। साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी की 1010वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी। प्रातः कर्माबाई चौक पर माल्यार्पण व खिचड़ी वितरण के पश्चात बड़ागांव गेट अंदर श्री राम जानकी मन्दिर साहू समाज से निकली भव्य विशाल शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

विविध मार्गों से भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा अंतिया तालाब मार्ग पर स्थित साहू समाज की धर्मशाला पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश साहू, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा महामन्त्री अमित साहू, विशिष्ट अतिथि अनिल साहू एवं राशि साहू ने किया। अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष सचिन साहू ने की। अतिथियों ने माँ कर्मा स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर राम जानकी ट्रस्ट के सचिव बालस्वरूप साहू ठेकेदार, कोषाध्यक्ष जेपी साहू ठेकेदार, रमेश साहू एडवोकेट, पूर्व पार्षद आनन्द साहू, पूर्व छात्र नेता जगदीश साहू, पूर्व पार्षद प्रेम साहू, अभिषेक साहू, रोहित, हरभजन साहू, पार्षद बालस्वरूप साहू, धनीराम साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल मोदी, सतीश साहू, बण्टी साहू सौरभ साहू, महेश साहू, मोहिनी साहू, अनमोल साहू, विकास कोटिया, मोहित साहू, मुदित साहू, दीप साहू, सोहन, दीपेश साहू नरेश साहू, पारस साहू, दिव्यांश साहू, महेश साहू, ममता लश्करी, सुनीता साहू, किरण साहू, सुमन साहू, कुसुम साहू, राधे साहू, मुकेश साहू, रंजीत साहू, राजकुमार साहू, सुरेन्द्र धमेले, अनिल साहू, बृजकिशोर साहू, नाथूराम साहू विनोद साहू, रविन्द्र साहू, अशोक साहू, निखिल साहू, रामचन्द साहू, बबलू आदि उपस्थित रहे। मिथलेश साहू ने संचालन व आभार महासचिव अविनाश साहू ने व्यक्त किया।

विनोद साहू को भामाशाह अवॉर्ड

कार्यक्रम में विनोद साहू ‘टेण्ट वालों’ को भामाशाह अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक कैलाश साहू ने उन्हें सम्मानित करते हुए सामाजिक कार्यों से तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए सराहना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here