झाँसी मंडल द्वारा स्क्रैप निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

झांसी। झांसी रेल मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनवरी माह के अंत तक स्क्रैप सामग्री का निस्तारण कर रुपये 44.09 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जनवरी -2021 के अंत तक झाँसी मंडल ने स्क्रैप निस्तारण द्वारा रुपये 22.316 करोड़ का राजस्व अर्जित किया था वहीँ वर्तमान वित्त वर्ष में जनवरी माह-2022 के अंत तक कुल 9528.95 MT (मीट्रिक टन) स्क्रैप सामग्री के निस्तारण द्वारा रुपये 44.09 करोड़  के आंकड़े को पार किया है।

इस  प्रकार  झाँसी  मंडल अपने  इस  वित्तीय  वर्ष 2021-22 में स्क्रैप सामग्री निस्तारण के निर्धारित लक्ष्य रुपये 50 करोड़ को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। श्री आशुतोष मंडल रेल प्रबंधक/झाँसी मंडल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी विभागों के बेहतर समन्वय के फलस्वरूप लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिल रही है ।इस रिकॉर्ड प्रदर्शन पर श्री आशुतोष ने सभी सम्बंधित अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है तथा आगे भी इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।