जिला चिकित्सालय में ज्ञान सिंह गुर्जर को दी गई विदाई
झांसी। हेल्थ स्पोर्ट्स साइकिल संगठन बुंदेलखंड के वरिष्ठ स्वयंसेवक ज्ञान सिंह गुर्जर (56 वर्ष) ने झांसी से काठमांडू होते हुए एवरेस्ट क्षेत्र की ओर लगभग 200 किलोमीटर आगे तक साइकिल यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य “वृक्ष लगाओ-धरा बचाओ”, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, “जल ही जीवन है”, “देहदान” तथा “हेलमेट लगाएं और सुरक्षित रहें” जैसे सामाजिक संदेशों का प्रचार करना है।
जिला चिकित्सालय झांसी में आयोजित कार्यक्रम में उनका माल्यार्पण कर विदाई दी गई। इस अवसर पर डॉ. पी. के. कटियार (प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. मुकेश राजपूत (ईएनटी सर्जन), डॉ. प्रताप सिंह (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. अरविंद सोनी, डॉ. दुष्यंत, वीरेंद्र सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), अभिनव शर्मा (नेत्र परीक्षण अधिकारी), सोहन, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पत्रकार ईशान साहू (ऑप्टोमेट्रिस्ट) उपस्थित रहे।
श्री गुर्जर ने बताया कि वे लगभग 30 दिनों में अपनी यात्रा पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर निकले हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य साहू, नेत्र परीक्षण अधिकारी एवं संगठन के अध्यक्ष द्वारा किया गया।














