महिला यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ जवान को “एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ” सम्मान

0
16

झांसी। रेल मंडल में उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय देने वाले आरपीएफ कांस्टेबल मोहम्मद निराले को “एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ” से सम्मानित किया गया है। वे आरपीएफ पोस्ट बांदा में तैनात हैं। उनके इस सराहनीय और अनुकरणीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा उन्हें 2000 रुपये के पुरस्कार के साथ “एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ” का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि 19 फरवरी 26 को बांदा स्टेशन पर ट्रेन संख्या 19484 बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित ठहराव के बाद लगभग 11:26 बजे प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में चढ़ने का प्रयास करते समय पायदान से पैर फिसल जाने के कारण प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसने लगी। मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल मोहम्मद निराले की नजर तुरंत इस घटना पर पड़ी।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए साहस और तत्परता का परिचय देते हुए महिला यात्री को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर बाहर निकाल लिया और एक संभावित दुर्घटना को टाल दिया। उनकी इस सूझबूझ और बहादुरी से महिला यात्री की जान बच सकी।

इस सम्मान समारोह के अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ल समेत सभी ब्रांच अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here