झांसी। झांसी सदर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ आज भट्टागांव, खिरकपट्टी, सिमराहा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान सीताराम कुशवाहा ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है और विजयश्री प्राप्त होती है तो विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे। उन्होंने कहा महानगर में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय की जीर्ण शीर्ण अवस्था में है इनका नव निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंप लगाए जाएंगे, कैंप लगाकर वृद्ध जनों के लिए समाजवादी पेंशन के फार्म भरवाए जाएंगे, महानगर की प्रत्येक गलियां पक्की की जाएंगी, जिन क्षेत्रों में पानी की टंकीया नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती उन क्षेत्रों में टंकियों के निर्माण किए जाएंगे। इसके साथ ही विधायक दरबार के माध्यम से आम जनता की फरियाद सुनी जाएगी और उसका तुरंत निस्तारण किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान माताओं, बहनों ने सीताराम कुशवाहा का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हेमलता कुशवाहा, शोभा कुशवाहा, मुन्नी देवी कुशवाहा, माया कुशवाहा, ज्योति, नीलम पाल,  पूनम कुशवाहा, मधु कुशवाहा आदि के अलावा इस दौरान कल्लू कुशवाहा रतन कुशवाहा राकेश यादव पार्षद लालता अहिरवार पूर्व पार्षद धर्मेंद्र यादव बिरजू यादव हीरा सिंह सनी यादव प्रसपा प्रभारी फारुख शेख करौडी माते प्रीतम कुशवाहा अमित कुशवाहा पूर्व पार्षद कृपाराम राजेश प्रजापति देवी प्रसाद राजीव प्रजापति जाहर सिंह यादव उमा यादव बल्लू राईन सलमान पारीछा रामसेवक कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, रतन कुशवाहा, राकेश यादव, पार्षद लालता अहिरवार, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र यादव, बिरजू यादव, हीरा सिंह, सनी यादव, प्रसपा प्रभारी फारुख शेख, करौडी माते, प्रीतम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

इसके अलावा सीताराम कुशवाहा के समर्थन में अशफान सिद्दीकी, महेश कश्यप, राहुल सक्सेना, अजय सूद आदि नेताओं के नेतृत्व में राई का ताजिया, मुकराना, सैंयर गेट, नगरा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।