– मंडल मंत्री वी एस कंसाना, अध्यक्ष एच एस चौहान बने

झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन झांसी मंडल के नए मंडलीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस नवीन कार्यकारिणी में मंडल मंत्री वी एस कंसाना, अध्यक्ष एच एस चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार जाट, संयुक्त मंत्री मोहम्मद शकील, सहायक मंत्री बीके यादव, उपाध्यक्ष आर के ठकुरानी, विष्णु कुमार तथा कोषाध्यक्ष शिशिर जयसवाल को मनोनीत किया गया।

इस दौरान सभी मंडलीय पदाधिकारियों का संगठन की शाखाओं के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत ध अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा झांसी 3 के सचिव एसके द्विवेदी द्वारा किया गया। इस दौरान शाखा संयुक्त सचिव शैलेंद्र सिंह शाखा सह सचिव नरेंद्र शाक्य, शाखा उपाध्यक्ष मोहम्मद जकरिया, जितेंद्र चक्रवर्ती, अकील अहमद, शाखा कोषाध्यक्ष संजय वासन, ईसीसी सोसायटी डायरेक्टर अरविंद चौहान, ईसीसी delegate प्रवेश सिंह, सीसी मेंबर डीके बोहरे ,विनोद त्रिपाठी, एजीएम सदस्य महेंद्र आनंद, बृजलाल युवा का गगन यादव, नीरज कुमार, उमाशंकर, महेश वर्मा, रईस खान, मोहम्मद शरीफ ,अमजद खान ,मनीराम, विनोद कुमार ,विकास, महेश पटवा,र तेजू अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मंडल मंत्री बीएस कंसाना, मंडल अध्यक्ष एच एस चौहान, संयुक्त मंडल सचिव मोहम्मद शकील, मंडल उपाध्यक्ष आरके ठकुरानी ने संबोधित कर कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहने का आश्वासन दिया। अंत में आभार व्यक्त शाखा सचिव झांसी 3 एसके द्विवेदी द्वारा किया गया।