– विधायक हेल्पलाइन सेवा करेंगे शुरू करने का वायदा

झांसी। झांसी सदर विधानसभा के समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने आज सीपरी बाजार में जर्मनी हांस्पिटल, लहर गिर्द, हरिकिशन डिग्री कॉलेज, ब्रह्म नगर कॉलोनी, पॉलिटेक्निक, नयागांव, अयोध्यापुरी, महेंद्र पुरी, अंसल कॉलोनी क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने अनगिनत समस्याएं उन्हें बतलाई लोगों ने कहा कि गर्मी में महानगर के हर क्षेत्र में पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो जाती है सरकार के लाख प्रयास के बाद भी हम क्षेत्रवासी पानी खरीदने के लिए मजबूर हो जाते हैं। सीताराम कुशवाहा ने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हर क्षेत्र में पेयजल समस्या के निदान के लिए पानी की टंकियां और हैंडपंप लगवाना प्राथमिकता में शामिल होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में समाजवादी की पार्टी की सरकार ने गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई थी लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, युवाओं के लिए लैपटॉप, टेबलेट जिससे पढ़े लिखे युवाओं को काफी हद तक शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिली थी। फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहले गरीबों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाएंगी। सीताराम ने कहा विधानसभा क्षेत्र के हर परिवार की समस्या मेरी होगी। कोई भूखा ना सोए इसका भी ध्यान रखा जाएगा। अगर विधायक बना तो मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक हेल्पलाइन सेवा शुरू की जाएगी ताकि लोगों की समस्या का निस्तारण किया जा सके। इसके लिए अलग से कार्यालय खोला जाएगा जिसमें विधानसभा क्षेत्र की जनता आकर अपनी समस्या को बदला सकती है। उन समस्याओं का निस्तारण करना हमारी जिम्मेदारी होगी। सीताराम कुशवाहा ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था पटरी पर कैसे लाई जाए यह समाजवादी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। बेटियों को सुरक्षा देना समाजवादी सरकार की जिम्मेदारी होगी। सीताराम ने क्षेत्र की जनता से समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सुख, शांति और सुकून से जीना है तो भाजपा सरकार को उखाड़ फेंको। जब तक यह सरकार रहेगी देश और प्रदेश की जनता ऐसे ही बेहाल हो परेशान रहेगी।इस अवसर परअजय सूद पूर्व राज्य मंत्री अशफान सिद्दीकी वीरेंद्र सिंह यादव मिर्जा करामात बेग चौधरी असलम शेर अर्जुन सिंह यादव सरबजीत सिंह कोहली हरभजन साहू सत्येंद्र कुरील तनवीर आलम राजू प्रजापति अध्यक्ष प्रजापति समाज राजेश प्रजापति किशन लाल प्रजापति ,मीरा रायकवार जमील भूरे परमानंद कुशवाहा अमित कुशवाहा ज्ञान सिंह कुशवाहा विजय कुशवाहा शकील खान अल्ताफ रिजवी जाहिद मंसूरी नरेंद्र झा सलमान पारीछा याकूब खान अमजद मंसूरी चंद्र प्रकाश मिश्रा ,सत्येंद्र शर्मा ,आनंद यादव ,शफीक मकरानी ,महावीर भार्गव, सुरेश राजपूत पूर्वपार्षद, पुष्पेंद्र यादव पार्षद ,लालता अहिरवार पूर्व पार्षद ,राकेश यादव पार्षद ,भरत यादव पूर्व उपसभापति अशरफ इकबाल नदीम अली हाशमी पंकज अहिरवार शीलू अब्बासी खाना अशोक कुशवाहा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।