झांसी। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पाण्डेय द्वारा सभी विधानसभा सीटों पर प्रांत के मठ मंदिरों, साधु संतों एवं विभिन्न हिन्दू सामाजिक संगठनों व आम हिंदू जनमानस में समन्वय स्थापित करने के लिए हिंदू जागरण मंच की ओर से अंचल अड़जरिया को प्रांत समन्वयक एवं नीरज गुप्ता व पीयूष रंजन को सह समन्वयक बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी समन्वयकों को नियुक्त किया गया है जिसमें मुख्य रूप से झाँसी सदर विधानसभा सीट पर वीरेंद्र सिंघल को समन्वयक एवं रवि खटीक और आदित्य तिवारी को सह समन्वयक, बबीना विधानसभा सीट के लिए जयदीप खरे, मऊरानीपुर विधानसभा सीट पर पुरकेष अमरया, गरौठा सीट पर किशोर तिवारी, ललितपुर सदर सीट पर पुष्पेंद्र राजा, महरौनी में दिनेश बुंदेला, उरई विधानसभा से रामप्रकाश, कालपी में नीलाब्ज शुक्ला एवं माधवगढ़ विधानसभा सीट पर राजेश नायक को विधानसभा समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रांत समन्वयक अंचल अड़जरिया ने कहा सभी विधानसभा सीटों पर संगठन द्वारा दिए गए कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। सभी सीटों पर संत महात्माओं के साथ बैठक कर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन के सभी पदाधिकारी पूर्ण मनोभाव एवं ताकत के साथ राष्ट्र की उन्नति के लिए राष्ट्र भक्तों की सरकार बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित हैं और मतदान तक सभी अपने क्षेत्रों में अनवरत कार्य करते रहेंगे।