– ब्राह्मण महासभा ने राहुल रिछारिया को दिया समर्थन

झांसी। झांसी सदर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल रिछारिया ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में समर्थकों के काफिले के साथ लहर गिर्द और सिमरधा में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि उत्तर प्रदेश के हालात कितने बदतर हो गए हैं। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाने और उनको पुरूषों के समान दर्जा दिए जाने का संकल्प लिया है। कांग्रेस की सरकार बनते ही छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी प्रदान की जाएगी ताकि वे अपनी शिक्षा पूर्ण कर समाज में उच्च स्थान प्राप्त कर सकें। हर परिवार को सालाना तीन गैस सिलेण्डर मुफ्त दिए जाएंगे। महिलाओं को यात्रा करने के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को 10 हजार रू0 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा और प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।
जनसम्पर्क के दौरान जगमोहन मिश्रा, इदरीस खान, विवेक बाजपेई, अनिल बट्टा, शिरोमणि जैन, गौरव जैन, माबूद चौधरी, नफीस मकरानी, अरविन्द बब्लू पार्षद, रामकुमार शुक्ला, कन्हैया कपूर, मनोज गुप्ता, आतिफ हुसैन, मनोज तिवारी, एच0पी0 पटेल, शाहरूख मंसूरी, दीपक अग्रवाल, शाहनवाज, शेखर नलवंशी, विनोद विलियम, जार्डन लाल, रूपेश दास, गिरजा राव, संगीता भौरो, रशीद अंसारी, अजय यादव, रामसेवक यादव, रहीस, आमिल, मीजान, अरबाज, इमरान, वकील चौधरी, महमूद अब्बासी, फूलसिंह, असलम खान गुड्डू, आमिर खान, बादशाह बाल्मीकि, विकाश कुशवाहा, महेन्द्र सिंह रजक, शैलेष सिंह गौर, अजय यादव, भारत आजाद, संदीप नाहर, छत्रपाल, अनुराग, मोहित उपस्थित रहे।
ब्राह्मण महासभा की बैठक में सर्व सम्मति से कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल रिछारिया को भारी मतों से विजयी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठम में पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज, डॉ0 विजय भारद्वाज, श्रीराम बिलगैयां, रामकुमार शुक्ला, डॉ0 सुनील तिवारी, पंकज मिश्रा नौटा, प्रशान्त रिछारिया, दिशान्त नायक, अखिलेश सोनकिया, संजीव मिश्रा, विवेक गोस्वामी, संजय मिश्रा, संजीव नायक, शीतल तिवारी, विकास मुखरैया, ऋषिकेश रावत, पं0 विनोद चतुर्वेदी, महाराजा गौड़ बाबा मंदिर, अशोक पाण्डेय, अखिलेश गुरूदेव, उमेश करौलिया, शिवम भार्गव, अपर्णा दुबे, सविता पचौरी, सीमा शर्मा, आराधना शर्मा, मामू तिवारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय महासचिव सुनीता शेरावत के नेतृत्व में लहर गिर्द, खोड़न, ब्रह्मनगर, आईटीआई, सिद्धेश्वर नगर में महिलाओं ने जनसम्पर्क किया और राहुल रिछारिया को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान नीता अग्रवाल, मनोरमा शर्मा, इन्दिरा रायकवार, शमशाद बेगम, शहनाज, उमा रजक, हेमा रजक, सूफिया खान, अमरीन, पूजा, गुड्डी, प्रेमवती रायकवार, लीना व्यास, रोशनी, फरीदा, नूरजहां, प्रीति बुन्देला, सरोज सोनी, अमीरन खान, किरन, संध्या, पिंकी, जमुना, रचना, अनीता, कल्पना, राखी, सपना उपस्थित रहीं।

प्रत्याशी राहुल रिछारिया की धर्मपत्नी डॉ0 आकांक्षा रिछारिया ने नगरा हाट के मैदान से नगरा, नैनागढ़, स्कूलपुरा, सिल्बर्ट गंज, खडै़या मोहल्ला, नूर नगर में कांग्रेस का घोषणा पत्र वितरित कर आम जन को जानकारी दी और चुनाव प्रचार कर कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयश्री दिलाने के लिए अनुरोध किया। इस दौरान श्रीमती सरला भदौरिया, आशिया सिद्दीकी, इन्दिरा कुमारी, सम्पत चौधरी, शकुन शर्मा, स्मृति शर्मा, आकांक्षा श्रीवास्तव, कुसुम यादव, राजेश रानी, उमा देवी वर्मा, मुन्नी कनौजिया, अन्जू वर्मा, मुन्नी करारी, पूजा बंशकार, रूचि बंशकार, रश्मि बापपेई, प्रीति निगम, शबनम गौतम, सपना, क्रान्ति, किरन, सोनम, ज्योति, खुशी, कृष्णा, प्रियंका, शुभम गौतम, आरिफ सलीम, आबिदा बेगम, काजल, मोहम्मर सलीम, बॉबी अहिरवार उपस्थित रहे।