झांसी। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के सभा के संयोजक एवं प्रसिद्ध हास्य कवि सर्वेश अस्थाना (लखनऊ) ने संस्था के झांसी के संयोजक पद पर हास्य व्यंग्य कवि, साहित्यकार एवं पत्रकार रिपुसूदन नामदेव को मनोनीत किया है। वह वर्तमान में प्रचार सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके मनोनयन पर अर्जुन सिंह चाॅद, सी बी राय तरुण, जब्बार शारिब, संजीव दुबे, मोनिका पाण्डेय मनु, वैभव दुबे, डाॅ मकीन सिद्दीक, नेहा चाचरा बहल “चाहत”, अजय साहू दिलशेर दिल दतिया, डाॅ मोहम्मद नईम, संजय राष्ट्रवादी, उस्मान अश्क, पी के खरे, प्रदीप भटनागर सहित साहित्य सभा के अनेक साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।














