रेल्वे के रेफरल मरीजों की समस्याओं पर चर्चा, मिला आश्वासन 

0
220

झांसी। रेल्वे पेंशनर्स एसोसिएशन झांसी का प्रतिनिधि मंडल मंडल ने अध्यक्ष आर के सहारिया के नेतृत्व में लाइफ लाइन अस्पताल झांसी के डायरेक्टर डाक्टर प्रवीण जैन हृदय रोग विशेषज्ञ से रेल्वे के रेफरल मरीजों की समस्याओं संबंधित वार्तालाप करने की।

इस दौरान डॉ जैन ने प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया एवं रेफर मरीजों की मुख्य समस्या चाय-नाश्ता और खाना देने की सहमति प्रदान की जो कि एक बहुत बड़ी समस्या थी जिसे अतिशीघ्र शुरु किया जायेगा।

प्रतिनिधिमंडल में आर एन उपाध्याय, एम पी द्विवेदी, अशोक ठकुराल, के एस पाठक, जे के उदेनिया, सरजू प्रसाद, सैमुअल गोपाल ,फिरोज खान ,नसीम,विजय स्वामी ,श्रवण कुमार मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here