– सर्व ब्राहम्ण महासभा समिति के बैनर तले जुटे ब्राहम्ण, लगे जय परशुराम के नारे

झांसी। भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा का सर्व ब्राहम्ण महासभा समिति के बैनर तले मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान विद्वान ब्राहम्णों ने मंत्रोच्चारण के बीच भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहे।
एक विवाह वाटिका में बतौर मुख्य अतिथि पधारे म.प्र. शासन के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदाता जागरूक अभियान कार्यक्रम में कहा कि वोट किसको देना है यह फैसला आपको करना है। ब्राहम्ण समाज के उपस्थित लोगों से कहा कि मेरी मर्यादा है मगर आप लोग समझदार हैं अगर आपने ठान लिया तो निश्चित ही इतिहास लिखेगा। कहा कि नासा एक-दिन पहले बताता है। और हमारे पूर्वज और हमारा ज्ञान वर्षो पहले गणना कर चुका है।
उन्होंने जेएनयू कैम्पस में लगाए जा चुके नारों को भी उछाला। हवाला दिया कि भारत तेरे टुकडे़ होंगे, इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह, अफजल अभी जिंदा है, तुम कितने अफजल मारोगे। उन्होंने फिर कहा कि आप समझदार है और हम कहते है हम घर में घुसकर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यहीं नहीं रूके ब्राहम्ण समाज को इशारा किया कि अब आप समझो किसे वोट देना है। अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, को समर्थन करने वाले नेता कांग्रेस, सपा, बसपा के नेता समर्थन करने जे.एन.यू.जाते हैं। ये फुंके बल्बों की माला है। उन्होंने जोर दिया और स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी हारती है तो हिन्दुओं का पलायन हुआ और असम में यदि बीजेपी सरकार बनाती है तो घुसपैठिए बाहर भागते हैं। वोट आपका है, आप चाहें साईकिल को वोट दें, आप कांगेस को वोट दें आप चाहे जयंत चैधरी को वोट दे, मगर यदि आपको अपना भविष्य को देखना है और सुन्दर भविष्य देखना चाहते हैं तो बीजेपी को वोट देना।
श्री मिश्रा ने कहा कि फर्क आपको करना है। चिंतन आपको करना है। मैं तो इतना जानता हॅूं कि यदि आप अपनी पर आ जाओगे तो इतिहास रच जाएगा। छोटी-छोटी बातों पर मत भटक जाना। आप राम राज्य की स्थापना की सोचते हैं, आप मनसा वासा कर्मणा वाली विचार धारा को जीने वाले लोग हंै और यही सोच हमारे मोदी-योगी जी भी रखते हैं।
इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा ने कहा कि महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी मगर 15 वर्ष पूर्व में जो देश का माहौल देखता था तो बात गले नहीं उतरती थी मगर आज मोदी-योगी जैसे बिना जेब के नेताओं के युग को देखकर आज मैं कह सकता हूॅं कि 21 वीं सदी भारत की होगी। साईकिल-हाथी से बड़ी मुश्किल में छुटकारा मिला है अब। योगी जी कोविड से प्रभावित हो जाने के बावजूद जनता की सेवा में लगे रहे। एक-एक व्यक्ति की चिंता की है। ये हमने ही नहीं दुनिया ने भी देखा है।
भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान को याद कर कहा कि एक चिंटी भी नहीं मरी और रामलला का हम सबके सपने को साकार होता आज देख रहे है।
सर्व ब्राहम्ण महासभा समिति का मतदाता जागरूक अभियान कार्यक्रम समिति के संरक्षक पं. अनिल सुड़ेले व डा. सुनील मिश्रा के संयुक्त संयोजकत्व में संपन्न हुआ। अध्यक्षता महानगर धर्माचार्य पं. हरिओम पाठक ने की। बतौर विशिष्ठ अतिथि म. प्र. के कद्दावर भाजपा नेता पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेविका शालिनी भार्गव, धर्माचार्य लल्लन महाराज, भगवताचार्य हरिओम थापक, भगवताचार्य विनोद चतुर्वेदी, समाज के अध्यक्ष आर. के. सहारिया, काॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन जयदेव पुरोहित, बीकेडी के पूर्व प्राचार्य डा. बाबूलाल तिवारी, वरिष्ठ समाजसेविका अपर्णा दुबे उपस्थित रहीं। संचालन सियाशरण ने व आभार युवा धर्माचार्य पं. विवके पाठक ने व्यक्त किया।
अतिथिगणों का स्वागत अखिलेश दुबे, आर. सी. शुक्ला, उत्कर्ष सुड़ेले, मैथिलीशरण मुदगिल, संजीव बुधौलिया, रानू देवलिया, राजीव पाठक, पप्पन पाठक, गोल्डी शर्मा, नितिन बाजपेई, अमित व्यास, वेदव्रत व्यास ने किया।