झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन द्वारा पनकी में ट्रैकमैन साथी रमेश सिंह यादव कानपुर द्वारा की गयी आत्महत्या की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने पर बल दिया है I यूनियन को दिवंगत रमेश कुमार यादव को रेल प्रशासन द्वारा दी गयीं मानसिक वेदनाओं का आभास है, जिसके चलते उसके द्वारा यह गंभीर कदम उठाया गया I अतः यूनियन यह मांग करती है की उक्त घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाये तथा परिस्थितियों का आंकलन करते हुए दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ताकि इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो I

इस दौरान मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान, सचिव वी एस कंसाना तथा कार्यकारी मंडल अध्यक्ष मनोज जाट द्वारा जोनल अध्यक्ष एवं महामंत्री आल इंडिया रेलवे मैन फेडेरेशन शिव गोपाल मिश्र द्वारा ली गयी स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कई अहम् मामलों जैसे एक्ट अप्रेंटिस की तैनाती, यूनियन की मान्यता का चुनाव, निजीकरण, निगमीकरण तथा पुरानी पेंशन की बहाली सहित उक्त घटना पर भी गहन चर्चा हुई I

उपरोक्त के अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष ने सहायक लोको पायलट से गार्ड का कार्य कराये जाने का कडा विरोध किया तथा रेल प्रशासन द्वारा सम्बंधित आदेशों को वापस न लेने की स्थिति में तीनों मंडल में आंदोलन के लिए बाध्य होने की बात रखी I जिसका उत्तरदायी रेल प्रशासन होगा I बैठक के दौरान अमर सिंह यादव संयुक्त सचिव, संयुक्त सचिव मोहम्मद शकील, उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव, सचिव आनंद प्रजापति, आर के ठकुरानी, आदि उपस्थित रहे I