-विधायक बिहारी लाल आर्य के साथ भाजपा प्रत्याशी राजीव ने मांगे वोट

झांसी। बबीना विस क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार राजीव सिंह पारीछा ने कहा गुरुवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ जी बबीना के नये दशहरा मैदान में जनसभा करेंगे। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। उन्होने कहा कि लोग भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों से खुश है। सभी लोग चाहते है कि देश-प्रदेश और क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हो। बुधवार को उन्होने विधायक बिहारी लाल आर्य के साथ सघन जनसंपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगे।

बबीना विस क्षेत्र के बिठरी, पालर, उडे़ना में वृहद जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा के समर्थन में एकतरफा माहौल दिखा। गांव के गांव भाजपा के पक्ष में एक राय हो गये। भाजपा प्रत्याशी का घर-घर क्षेत्रीय लोगों ने तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने एक आवाज में भाजपा को जिताने का आव्हान किया। किसान सम्मान निधि, आवास योजना, पेंशन योजना के हजारों लाभार्थियों ने भाजपा के लिये प्रचार किया। इस दौरान सतीश राजपूत, अमित माहराज, मत्थू नन्ना पालर,अजय पाल यादव,श्रीनिवास यादव,अंकुल यादव, माते यादव,आशीष यादव ,महिपत यादव,राजू मवई,भारती नायक,जिला पं सदस्य गोलू माते बरल,रमेश राजपूत करारी,मनोज झारखड़ीया,योगी माहराज,योगेन्द्र राजपूत प्रधान आरी, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग जगदीश साहू, जिलामंत्री अमित साहू, ब्लाक प्रमुख राजकान्तेष वर्मा, सावित्री कुषवाहा, करूणेष बाजपेयी, उमाषंकर राजपूत, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण समाधिया, जगदीष कुषवाहा, बंदना मिश्रा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, राजीव वर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनु मोर्चा, सोनू कुषवाहा, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा,राहुल राजपूत, जगदीश कुशवाहा, कालका कुशवाहा, प्रवीण समाधिया, राजू पाठक आदि बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

कमली सिंह पारीछा ने कहा- भाजपा शासन में ही है महिलाएं सुरक्षित  

भाजपा से बबीना विस क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी राजीव पारीछा को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमली सिंह पारीछा ने सदर बाजार क्षेत्र मेें घर-घर जाकर प्रचार किया। लालता प्रसाद कंपाउड, पन्नालाल, टाल मोहल्ला, चिक मोहल्ला, गंज, कैण्ट स्कूल, तोपखाना बाजार, बाटा चौराहा, गुप्ता चौराहा आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। उनके साथ अधिक संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही। उन्होने कहा कि भाजपा शासन में महिलायें सुरक्षित है। भाजपा सरकार में महिलाओं के विकास की बात संभव है। इस दौरान मंडल पार्षद मुकेश जैन, अनिल अग्रवाल, निक्की दुबे, मोहित साहू, जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित, मण्डल अध्यक्ष दीपा साहू, निशा, प्रीती, भूमि, रानी साहू, प्रभा, अंजना, प्रतिभा सेन, माधवी कुशवाहा, ज्योति सेन, छाया तिवारी, शेफाली सेन, रीता दुबे, तनु शर्मा, नन्दिनी साहू, विनीता साहू, नुपुर, डोली सेन, आरती, नन्दिनी रायकवार आदि उपस्थित रहे।

गुरुवार को जनसभा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारी पूर्ण
20 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 फरवरी को बबीना में जनसभा करेगे। सुबह 9 बजे वे बबीना में नया दशहरा मैदान में सार्वजनिक सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा के समर्थन में मतदान करने का आव्हान करेंगे। बबीना विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओजस्वी भाषण सुनने के लिये बबीना विस क्षेत्र के लोग, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता आतुर है। उनकी सभा से चुनाव प्रचार में और गति मिल जायेगी। चुनाव संयोजक विनोद नायक ने बताया कि तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।