– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने350से अधिक सीटें जीतने का दावा किया

जालौन 20फरवरी। जनपद जालौन की तीनों विधान सभा सीटों पर आज हुए मतदान में कुल 60 फीसदी वोट पडे। इसमें उरई -जालौन विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 61 फीसदी, कालपी विधानसभा क्षेत्र में 60 फीसदी तथा माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 57:89 फीसदी वोट डाले गए।

जनपद जालौन की तीनों विधानसभा सीटों पर छिटपुट नोकझोंक के बीच शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ।कालपी विधानसभा के ग्राम पिपरांया सहित जिले की तीन ग्राम पंचायतों में दोपहर12बजे तक मतदान का बहिष्कार किया गया। मतदान बहिष्कार का मुख्य कारण भाजपा प्रत्याशियों की जन उपेक्षा बताया गया।जिला प्रशासन की आरजू मिन्नत करने के बाद दोपहर बाद इन ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू कराया जा सका।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अपनी पत्नी ,बच्चों, परिवार के साथ हैलीकॉप्टर से मतदान करने जालौन जनपद आये थे।उन्होंने बुन्देलखण्ड की सभी 19सीटों पर फिर से भाजपा का कब्जा बरकरार रहने का दावा किया।यह भी कहा कि उनके द्वारा किया जा रहा तूफानी चुनाव प्रचार के कारण भाजपा को पिछली बार से भी अधिक सीटें मिलेगी जिनकी संख्या 350 से भी अधिक होगी।