प्रेमी -प्रेमिका का हंगामा, परिजनों की एक नहीं चली, लड़की अपने प्रेमी के साथ गई 

0
367

झांसी। आरपीएफ द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए प्रेमी युगल ने जम कर हंगामा किया। लड़की किसी भी तरह अपने परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं थी और परिजन उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे। लड़की ने कहा कि वह परिजनों के साथ नहीं जाएगी, जाऊंगी तो प्रेमी के साथ। थक-हार कर आरपीएफ ने प्रेमी व प्रेमिका को जाने दिया क्योंकि दोनों बालिग थे।

दरअसल, गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आरपीएफ व आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर अपराधियों की धर-पकड़ हेतु गश्त कर रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर संदिग्ध अवस्था में युवक व युवती दिखाई दिए। दोनों के पास जाकर संयुक्त टीम ने पूछताछ की।

उन्होंने बताया है कि वह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे से तीन साल से प्रेम करते हैं, लेकिन युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इस कारण दोनों ने छतरपुर से भागने का प्लान बनाया था। इसी के चलते वह दोनों झांसी आ गये और यहां से कहीं जाने के प्रयास में थे।

इसके बाद आरपीएफ ने दोनों के परिजनों को उनके झांसी स्टेशन पर होने की सूचना दी। इस पर दोनों के परिजन झांसी आए। लड़की के परिजनों ने वार्तालाप कर ऊंच-नीच समझाने की कोशिश की पर लड़की टस से मस नहीं हुई, वह अपने परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं थी। लड़की का कहना था कि जब वह तीन साल से युवक से प्रेम कर रही हूं, तो उसकी शादी इसी युवक से क्यों नहीं कर रहे हैं। घर वाले दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं। वह दूसरी जगह शादी करने को तैयार नहीं है। वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी करुंगी।

लड़की व लड़के ने स्वयं को बालिग बताते हुए अपने बाद प्रमाणपत्र दिखाते हुए कहा कि कानून के अनुसार वह अपनी मर्जी के मालिक हैं, उन्हें कोई नहीं रोक सकता।घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आरपीएफ ने उनके बालिग होने पर छोड़ दिया और परिजन भी हाथ मलते रह गये।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here