Jhansi. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला महिला इकाई झांसी से जिलाध्यक्ष अंजलि दत्ता के नेतृत्व में झांसी महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी एवं थाने में कार्यरत सभी महिला पुलिस कर्मियों को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की समस्त महिला इकाई की तरफ से सम्मानित किया गया।

इस दौरान महिला जिलाध्यक्षा अंजली दत्ता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को 100% साबित कर रही हैं और साल के 365 दिन 24 घंटे अपने फर्ज को निभाते हुए भी मुस्कुरा कर सबके सामने रहती हैं ,घर, परिवार, को सम्हालने के साथ साथ काननू व्यवस्था को ठीक कर के देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है आगे उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उनको सम्मान करते हुए हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है।
समारोह में सम्मान करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राघव वर्मा ,जिला चेयरमैन संजीव अग्रवाल लाल, जिलाध्यक्ष नीरज स्वामी, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंगर मोंटी, शिवा झा ,महिला व्यापार मंडल की पदाधिकारी राधा अग्रवाल ,राखी अग्रवाल, कनक, अनीता विश्वकर्मा, खुशबू दत्ता, प्रतिमा कुलकर्णी, श्रुति चड्ढा ,श्वेता अग्रवाल, सोनिया सचदेवा ,वंदना श्रीवास, नाजरीन खान ,नीता तिवारी ,वंदना श्रीवास रचना सोनी ,कविता शर्मा, सोफिया खान, रामेंद्र पाल, नीता तिवारी, कविता शर्मा, भारती अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन सभासद प्रिमला झा ने किया, अंत में वरिष्ठ महामंत्री पूनम दिनकर ने आभार व्यक्त किया।