अब वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति – हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच ही दौड़ेगी

Jhansi. आखिरकार शुक्रवार को रेल प्रशासन द्वारा सप्ताह में 6 दिन चलने वाली 20171/20172 वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकृत संशोधित नियमित नई समय सारणी जारी कर ही दी। इसमें गाड़ी संख्या 20171/20172 वंदे भारत एक्सप्रेस को झांसी मंडल के झांसी एवं ग्वालियर स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है I यह गाड़ी अब नई दिल्ली न जाकर हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन तक ही जाएगी।

नई समय सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति – हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अप्रैल 23 से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) रानी कमलापति स्टेशन से समय सुबह 5:40 बजे प्रस्थान कर झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर सुबह 8:46 बजे पहुंचेगी यहां से 8:48 बजे प्रस्थान कर 9:48 बजे ग्वालियर स्टेशन पर पहुंचेगी जहां से 9:50 बजे प्रस्थान कर 11:23 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। आगरा से 11:25 बजे प्रस्थान कर 13:10 बजे अपने गंतव्य स्टेशन हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी । 2 अप्रैल 23 से गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजामुद्दीन से समय 14:40 बजे प्रस्थान करेगी और 16:20 बजे आगरा पहुंचेगी, 16:22 बजे आगरा से प्रस्थान कर 17:45 बजे ग्वालियर पहुंचेगी तथा 17:47 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर 19:03 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। 19:05 बजे झांसी स्टेशन से प्रस्थान कर 22:10 बजे अपने गंतव्य स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

उद्घाटन स्पेशल गाड़ी का झांसी मंडल के 6 स्टेशनों पर ठहराव 

उल्लेखनीय है 1 अप्रैल 23 को वंदे भारत एक्सप्रेस का उदघाटन स्पेशल के रूप में संचालित होगी। जिसका ब्यौरा झांसी मंडल के स्टेशनों पर निम्न प्रकार रहेगा। गाडी संख्या 02071 रानी कमलापति – नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस (उद्घाटन विशेष रेल यात्रा गाडी) का संचालन 1 अप्रैल 23 को रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के मध्य किया जा रहा है। उद्घाटन विशेष गाडी 1 अप्रैल 23 को रानी कमलापति स्टेशन से समय-15:15 बजे प्रस्थान कर झाँसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर समय 17:55-17:56 बजे, बबीना स्टेशन पर समय 18:28- 18:29 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पर समय 19:01 -19:03 बजे, दतिया स्टेशन पर समय
19:20 -19:21 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर समय 20:03 -20:05 बजे एवं मुरेना स्टेशन पर समय 20:29-20:30 बजे ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य नई दिल्ली स्टेशन पर समय 23:50 बजे पहुचेगी।