सांसद के प्रयासों से झांसी यार्ड में रेल ओवर ब्रिज की स्वीकृति

0
169

झांसी/ललितपुर। अनुराग शर्मा के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत सांसद अनुराग शर्मा की पहल पर बीना-झांसी रेल खंड के अंतर्गत झांसी यार्ड स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 367 के स्थान पर रेल ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सांसद अनुराग शर्मा ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर संसदीय क्षेत्र की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की थी। यह स्वीकृति उसी सतत प्रयास का परिणाम है, जिससे क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है।

इस रेल ओवर ब्रिज के निर्माण से न केवल यातायात अधिक सुगम होगा, बल्कि समय की बचत के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावनाओं में भी कमी आएगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। नगरा क्षेत्र के लिए यह बड़ी सौगात होगी।

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि वे निरंतर प्रयासरत हैं कि संसदीय क्षेत्र में रेल व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाया जा सके। इसके लिए वे समय-समय पर संबंधित अधिकारियों एवं माननीय मंत्री से मुलाकात कर विभिन्न परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे और भविष्य में जनता को और भी अनेक विकासात्मक सौगातें मिलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here