झांसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आलोक कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल झांसी मंडल के निर्देशन में, मोहम्मद शरीफ सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल झांसी की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशिक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन एवं झांसी मंडल की समस्त महिला बल सदस्यों द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान गाड़ी सं0 12002 में यात्रारत महिला यात्रियों को उपहार स्वरूप पौधे वितरण किए गए। कार्यक्रम में आलोक कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा विगत 1 वर्ष में झांसी मंडल की महिला बल सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर महिला बल सदाश्यों द्वारा रंगोली एवं म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।










