बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अपने प्रयासों को आधा गिलास भरा है के रूप में देख रहा

झांसी। बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा के कोर कमेटी की बैठक मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय की अध्यक्षता में हुई जिसमे मात्र 20 दिन में सम्पूर्ण बुन्देलखंड में राम बन्धन (कलावा) बांध कर “राम कौ कौल” चढ़ाकर एवं नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह एवं सु.श्री.उमा भारती द्वारा बोले गए झूठ की विस्तृत जानकारी युक्त फोल्डर वितरित कर राज्य निर्माण में सहयोग नही करने वालो को सबक सिखाने की अपील मोर्चा द्वारा की गई।

बताया गया कि झांसी में विधायक रवि शर्मा एवं रश्मि आर्या का विरोध नही किया गया क्योंकि दोनों ने राज्य निर्माण के लिए सहयोग किया है। जिला महोबा में घटक संगठन के अध्यक्ष तारा पाटकर के कहने पर की महोबा एवं चरखारी के विधायक सड़क पर उतर कर राज्य निर्माण का सहयोग करते है तो निर्माण मोर्चा ने जिला महोबा में विरोध नही किया। बबीना, गरौठा, ललितपुर एवं महरौनी विधान सभाओं की बात है तो या तो मोर्चा अपनी बात समझने में नाकामयाब रहा या ये कहा जाए सपा को छोड़कर अन्य सभी राजनैतिक दलों का प्रदर्शन शून्यता की ओर जाने से चारो सीटो पर मोर्चा कामयाब नही हो पाया। इन चार सीटो पर अब ज्यादा समय दिया जाएगा। शेष 11 सीटो में उन 3 प्रतिनिधियों की हार हुई जिन्होंने राज्य निर्माण में सहयोग नही दिया। इन 11 सीटों पर 2017 में भाजपा विधायको को 11,22,983 वोट मिले थे वही 2022 में भाजपा के विधायकों को 10,24,243 वोट मिले है यानि कि एक लाख वोट की कमी आई है।
2017 में इन सीटों पर भाजपा के विधायकों ने 5,38,588 वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी वही 2022 में मात्र भाजपा के विधायकों ने 1,78,097 से जीत प्राप्त हुई है। कुल मिलाकर 3,60,492 वोट की कमी आई है।
2017 में हारने वाले दूसरे स्थान के विपक्षी दलों को 5,84,354 वोट प्राप्त किये थे जबकि 2022 में बढ़कर दूसरे स्थान पर 8,25,243 वोट प्राप्त हुए यानि कि 2,40,889 वोट ज्यादा प्राप्त हुए।
निर्माण मोर्चा की अपील पर 2022 में 50,680 नोटा दबाया गया है जो दर्शाता है कि लोग के दिल व दिमाग मे राज्य निर्माण है। इतने भारी धनबल एवं जनबल एवं प्रशासनिक दबाव के विपरीत जाकर मात्र 20 दिनों में अति सीमित संसाधनों से इतना बड़ा कार्य पूर्ण करने पर मोर्चा संतुष्ठ एवं उत्साहित है।
किये गए कार्य को मोर्चा आधा गिलास भरा है के रूप में देख रहा है क्योकि मात्र चार सीट पूरा बुन्देलखंड नही है।
मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव में एक साल से ज्यादा का समय है। मध्य प्रदेश के बुन्देलखंड क्षेत्र के जो प्रतिनिधि सहयोग करेंगे उनका स्वागत किया जाएगा और जो सहयोग नही देंगे उनके विरुद्ध हराने के कार्य किया जाएगा।
बैठक के बाद बुन्देली योद्धाओं ने मात्र 20 दिनों के कार्य की सफलता के लिए पठाके चलाए एवं लोगो को मिठाई खिलाई एवं उन राम भक्तो को धन्यवाद दिया जिन्होंने राम बंधन का मान रखा। बैठक में रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, हमीदा अंजुम, गिरजाशंकर राय, कुँवर बहादुर आदिम, प्रदीप नाथ झा, ब्रजेश राय, अनिल कश्यप, गोविंद सोनकर, गोलू ठाकुर, रसीद कुरैशी, हनीफ़ खान, प्रेम सपेरा, गोविन्द सोनकर, रामगुप्ता , विकास पुरी, नरेश वर्मा, प्रदीप गुर्जर, कलाम कुरेशी , सुंदर ग्वाला ,सूरज यादव, अरुण रायकवार विजय रायकवार ,प्रदीप गुर्जर,बंटी द्विवेदी ,दुली चंद्र ,घनश्याम गौत्तम , ब्रजेश कटेरा, मोहमद सफीक, शंकर रायकवार,विवेक जैन ,देवेंद्र घोष बंगरा, जगमोहन मिश्रा, मंगल श्रीवास्तव ,मकबूल हुसैन सिद्दकी राजपाल सिंह बुंदेला आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री अशोक सक्सेना ने किया तथा अंत मे कोषाध्यक्ष वरुण ने आभार व्यक्त किया।