झांसी। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के द्वारा होली मिलन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजीव पारीछा की धर्मपत्नी कमली पारीछा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, संदीप सरावगी, संरक्षिका संजना पटवारी, सपना सरावगी, एस्ट्रोलॉजर कल्पना पांडे, दैनिक जागरण के संपादक सुरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी उषा सिंह उपस्थित रहीं। शअध्यक्षता महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने की।

इस दौरान मंजिली देवरिया, रेखा शिवास एवं स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, रीना सोनी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, सुषमा बरौनीया के द्वारा फागुन के गीत गाए गए, प्रगति शर्मा द्वारा कविता पाठ किया गया। शिल्पी ने कृष्ण के रूप में तथा दीपा ने राधा रानी के रूप में बरसाने की होली खेली। कार्यक्रम की संयोजिका संध्या दांगी द्वारा महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का उद्बोधन किया गया।
कार्यक्रम में कुलदीप सरस्वती स्कूल के संरक्षक कुलदीप सिंह डांगी, शालिनी गुरूबाक्षानी, दीपक छाबरा, रेखा अय्यर, रश्मि, प्रीति साहू, पूजा चतुर्वेदी, दीपा सिंह, अमृता , रेखा श्रीवास, ममता जी, दीप्ति नागपाल, उप महापौर नगर निगम सुनील नैनवानी, पंकज शुक्ला, विवेक बाजपाई, मयंक श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, अजय चड्ढा, दिनेश टकसारी, अशोक सेन, मनोज अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, पीयूष मेहरोत्रा, आशुतोष मेहरोत्रा, परितोष मेहरोत्रा उपस्थित रहे। संचालन कोषाध्यक्ष अध्यक्ष प्रेमलता सेन ने किया। आभार महामंत्री संयोजित सेन ने व्यक्त किया।