झांसी। पशु क्रूरता अधिनियम और नगर निगम के अमले पर हमला करने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र में मतदान के पूर्व क्षेत्र में शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम पर मांस की दुकानों पर प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जांच के दौरान पथराव व हमला कर दिया गया था। हमला कर आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147,148,149,7 सीएलए, सहित पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी फिरोज कुरेशी तथा मोहम्मद शरीफ राजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।