मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में गूंजा पहलवानों का दमखम

0
24

अंडर-20 कुश्ती के लिए खिलाड़ियों का चयन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-20 (18 से 20 वर्ष) वर्ग की कुश्ती चयन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने की तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मनमोहन गेडा ने सभी चयनित पहलवानों को बधाई दी एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की! प्रतियोगिता में जिले के कई प्रतिभाशाली पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार तकनीक का प्रदर्शन किया। कड़े ट्रायल के बाद निम्न खिलाड़ियों का चयन किया गया जो वाराणसी में आयोजित होने वाली अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे—
🥇 वीर जांगड़े – 57 किग्रा
🥇 प्रिंस राजपूत – 61 किग्रा
🥇 सत्येंद्र सिंह – 65 किग्रा
🥇 प्रशांत यादव – 70 किग्रा
🥇 देव राजपूत – 79 किग्रा
🥇 राजा यादव – 97 किग्रा

कार्यक्रम का संचालन जिला कुश्ती संघ के सचिव सुंदर ग्वाला ने किया। अंत में प्रशिक्षक जमुना प्रसाद कुशवाहा एवं मोनी पहलवान ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल (PNB), बृजेन्द्र यादव, सैमुअल पीटर, सूरज यादव, संदीप यादव सहित अनेक खेल प्रेमियों ने उपस्थित रह कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here