झांसी। नुक्कड़ नाटक आज की तस्वीर से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले आरिफ शहडोली अभिनीत फिल्म “बूंद” का टीजर मुंबई में लॉन्च हुआ । इस फिल्म में आरिफ शहडोली बुंदेलखंड के जल पुरुष संजय सिंह की भूमिका निभा रहे हैं ।
इस फिल्म की शूटिंग छतरपुर जिले के किशनगढ़ के पास पुरवा गांव में हुई है । यह फिल्म बुंदेलखंड में जल सहेलियों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यो से प्रेरित है । फिल्म के निर्माता दीपक मनोहर दीवान व निर्देशक हैं जैनी दीपायन। फिल्म के कलाकारों में विदिता बाग, रोहित चौधरी ,गोविंद नामदेव ,प्रवीण चंद्रा ,गौतम आदि महत्वपूर्ण भूमिका में हैं ।
इस फिल्म में आरिफ ने कलाकारों को बुंदेली भाषा का प्रशिक्षण भी दिया है । यह फिल्म सीकरी सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी । चिड़ियाघर धारावाहिक से चर्चा में आए आरिफ ने कई पुरस्कारों से सम्मानित फिल्म गुठली लड्डू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उनकी आने वाली फिल्में परिवार, गाइड एक प्रेम कहानी एवं जनादेश है ।














