झांसी। 23 मार्च को राजकीय पॉलिटेक्निक झांसी में नशा एवं मादक वस्तुओं के बिक्री व सेवन के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में प्राविधिक छात्र-छात्राओं के साथ लघु संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार गुप्ता द्वारा सभी छात्र-छात्राओं व अन्य को नशे के विरुद्ध लड़ाई में जागरूक करने हेतु शपथ/प्रतिज्ञा दिलाई गई, जिसमें नशीली दवाओं/पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य हानि, अपराधों के विरुद्ध होने वाले विधिक कार्यवाही एवं सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य लाल जी, फैकल्टी इंचार्ज एस.के. श्रीवास्तव एवं आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव मय सिपाहियान उपस्थित रहे।














