बुंदेलखंड। पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण व संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष तथा फिल्म निर्माता/ अभिनेता राजा बुंदेला से बुंदेलखंड विरासत बचाओ मंच के अध्यक्ष पीएस बुंदेला, डॉ प्रदीप मखारिया, रमन तिवारी, सीता राम तिवारी, विनय व्यास, सूर्यवंशी, प्रफुल्ल प्रताप सिंह ने भेंट की।
मंच के द्वारा राजा बुंदेला से पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण के लिए गांव गांव पदयात्रा किए जाने वाले प्रयास के लिए साधुवाद दिया और भविष्य में जो यात्राएं गांव गांव गांव तक की जानी हैं तथा पृथक बुंदेलखंड के निर्माण के लिए जो प्रयास किए जाने हैं उसके संबंध में उनसे विशेष चर्चा की गई। बुंदेलखंड विरासत बचाओ मंच के सभी पदाधिकारी द्वारा पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
राजा बुंदेला ने भी बुंदेलखंड विरासत के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा 4 मई को होने वाले महाराज छत्रसाल जयंती के अवसर पर बुंदेलखंड महोत्सव में सहभागिता हेतु सहमति प्रदान की। बुंदेलखंड विरासत मंच के पदाधिकारीगण द्वारा धन्यवाद दिया गया।














