झांसी। उ. प्र. व्यापार मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष व कैट के राष्ट्रीय मंत्री संजय पटवारी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि उ. प्र. व्यापार मण्डल के 21वें स्थापना दिवस पर उद्घोष कार्यक्रम 29 मार्च को 07 बजे सीपरी बाजार में चित्रा चौराहे के निकट हाल में आयोजित किया जा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यापारी सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ, व्यापारी संवाद, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यापारी पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कान्फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खण्डेलवाल, नई दिल्ली एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। संजय पटवारी ने बताया गया कि संगठन ने 21 वर्ष पूरे कर लिए हैं। संगठन का गठन वर्ष 2000 में हुआ था तब से कई उतार-चढ़ाव के बाद भी संगठन उ. प्र. एवं विशेष रूप से बुंदेलखण्ड में व्यापारियों के लिए कार्य कर रहा है। वर्तमान में सम्पूर्ण प्रदेश में संगठन के लगभग 48000- सदस्य हैं एवं 175 शाखायें निरंतर कार्य कर रही है। संगठन द्वारा व्यापारी पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं जीएसटी जटिलताओं में संशोधन काने में विशेष पहल की है। भामाशाह अवार्ड नाइट, व्यापारी सेमिनार एवं व्यापारी के हित में आंदोलन में भी अग्रिम भूमिका निभाई है। उ. प्र. व्यापार मण्डल, कैट एवं हम व्यापारी जैसे महत्वपूर्ण संगठनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उद्घोष कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यापारी सम्पर्क अभियान सभी प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। पत्रिका विमोचन के माध्यम से विभिन्न विभागों के नियम व योजनाओं की जानकारी विस्तारित की जाएगी। वार्ता में कैट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दांगी, उपाध्यक्ष राजेश बिरथरे, अर्जुन सिंह, व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री संजय सर्राफ, संरक्षक प्रो. एस. आर. गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, कैट के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, कृष्णा राय, सरदार कृष्णपाल सिंह, मयंक परमार्थी, धीरज राजपूत, डा. विवेक बाजपेयी, अंकुर बट्टा, अजय चड्ढा, मुनीष रावत, दिलीप अग्रवाल, अनुज नीखरा, पराग गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक सिंह, वेदांत अग्रवाल, कुमार कारतीके शर्मा, गौरव बंसल, मोहित गर्ग..आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन युवा महानगर अध्यक्ष चौधरी साहिल व आभार आशुतोष त्रिपाठी ने व्यक्त किया।