झांसी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जनपद को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिये एक नवीन अभियान “आपरेशन कब्जा मुक्ति” की शुरूआत की गई है। जिसके क्रम में जनपद के भूमि विवाद के निस्तारण हेतु श्री मृत्युंजय नारायण मिश्र, डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन पत्रों / आई०जी०आर०एस० पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी / उप जिलाधिकारी से आपसी समन्वय स्थापित करते हुये सार्वजनिक सम्पत्ति / निजी सम्पत्ति भूमि विवादों का निस्तारण कराया जा रहा है। अब तक अवैध अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करवाकर कार्यवाही की जा रही है, जिसके अन्तर्गत झॉसी सदर तहसील में दो प्रकरण तहसील गोठ में दो प्रकरण, मऊरानीपुर तहसील में एक प्रकरण गरौठा तहसील में एक प्रकरण, टहरौली तहसील में दो प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किये गये है। इस प्रकार झाँसी जनपद की तहसीलों में कुल 8 प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत किये गये है।
इस प्रकार वास्तविक व्यक्तियों को न्यायालयीन प्रकरणों को छोड़कर) उनकी भूमि से कब्जा मुक्त कराकर उनका अधिकार दिलाया जा रहा है। यह अभियान अनवरत आगे भी जारी रहेगा।