झांसी। यात्रा के दौरान रेल यात्रियों को किन्नरों द्वारा जबरदस्ती रुपए वसूलने व परेशान किये जाने सम्बन्धी शिकायतों को रेल सुरक्षा बल ने गम्भीरता से लिया गया है।
प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल अमिय नन्दन सिन्हा के दिशा-निर्देशन में 19 अगस्त से 02 सितंबर तक उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मण्डलों प्रयागराज, आगरा एवं झांसी में किन्नरों के विरूद्व सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
उक्त अभियान में रेल अधिनियम-1989 की विभिन्न सम्बन्धित धाराओं के अन्तर्गत 59 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया जिनसे माननीय न्यायालय द्वारा 6,900 रुपए का जुर्माना वसूलते हुये 20 किन्नरों को जेल भेजा गया।
इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरन्तर जारी रहेंगे ताकि रेल यात्रियों की यात्रा सुरक्षित व सुगम हो सके। यात्रियों की सुरक्षा में रेल सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे सदैव तत्पर है।