झांसी। 30 मार्च को झाँसी-ललितपुर-खजुराहो-झाँसी रेलखंड पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित के निर्देशानुसार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अखिल शुक्ला के नेतृत्व में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया । अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज एवं गंदगी फैलाने आदि प्रकरण से संबंधित 286 प्रकरण दर्ज हुए, जिनसे जुर्माना स्वरूप रूपये 2,07,900/- रेल राजस्व वसूल किया गया। इस अभियान में मुख्य भूमिका मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आशीष शर्मा सहित मुख्य टिकट निरीक्षक कफील अहमद, जे के वर्मा, अविनाश करोशिया, ताज अब्बास, डी के नामदेव, रवि राय तथा मोहम्मद आरिफ की रही।