अनुमानित 27 लाख 24 हजार रुपये के मोबाइल फोन मिले
झांसी। ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर गुम हुए मोबाइल फोन्स की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जीआरपी क्राईम ब्रांच, सर्विलांस एवं थानों से संयुक्त टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद एवं अन्य राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन्स को बरामद किया गया ।
बरामद किये गये मोबाइल फोन्स में अधिकांश अच्छे ब्रान्ड जैसे ONEPLUS,SAMSUNG,REDMI,OPPO आदि के हैं । बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख 24 हजार रुपये है। यह बरामद मोबाइल फोन्स को उनके स्वामियों को बुलाकर फोन सुपुर्द किये गये।
बरामद करने वाली टीम-
1- उ0नि0 श्री बृजेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जीआरपी अनुभाग झाँसी
2- हे0का0 जगदीशचन्द्र सर्विलांस सेल जीआरपी अनुभाग झाँसी
3- का0 आकाश गंगवार सर्विलांस सेल जीआरपी अनुभाग झाँसी
4- का0 दिनेश कुन्तल सर्विलांस सेल जीआरपी अनुभाग झाँसी












