झांसी।राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की बामौर ब्लॉक स्तरीय एक बैठक मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव टांडा के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अहिरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण की रणनीति बनाई गई साथ ही विधान परिषद सदस्य के चुनाव में ग्राम प्रधानों से अपील की गई कि वह प्रधान संगठन के बैनर तले एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमा आरपी निरंजन को अपना वोट देकर ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।

बैठक में तहसील संरक्षक श्याम सिंह दद्दा, जिला प्रवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी,तहसील प्रभारी मानवेंद्र सिंह गौती, जिला सचिव सोनू कुशवाहा प्रधान मोड़ खुर्द, नरोत्तम सिंह प्रधान रिया, श्रीमती मेवा रानी प्रधान जवाहरलाल प्रधान कुरैठा अशोक कुमार प्रधान झवरा मुलायम सिंह प्रधान प्रतिनिधि लभेरा कुलदीप सिंह प्रधान गेंदा कबूला अमित कुमार प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान संजय गुप्ता प्रधान श्रीमती सुशीला देवी प्रधान भदरवारा खुर्द अमर जू प्रधान जखौरा विजय सिंह प्रधान कुलभूषण सिंह प्रधान प्रीतम सिंह प्रधान रमेश चंद प्रधान भगत सिंह प्रधान अरविंद सिंह प्रधान पुष्पेंद्र निरंजन प्रधान राजेश पटेल प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार प्रधान अनुज कुमार प्रधान सहित आदि ग्राम प्रधान व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।