बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा मानवता व संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया

0
9

झांसी/बबीना। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा मानवता और संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बबीना स्थित इण्डो गल्फ फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दिवंगत नवल यादव के परिजनों से मिल कर उन्हें 25 लाख रुपये की राहत राशि का चेक प्रदान किया गया। विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक राजीव पारीछा की यह पहल न केवल उनके संवेदनशील और जन हितैषी व्यक्तित्व को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि वे हर परिस्थिति में जनता के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने वाले सच्चे जन प्रतिनिधि हैं।

इस अवसर पर भाजपा झांसी महानगर के महामंत्री विनोद नायक, अरविन्द राजपूत, जिला मंत्री पलविन्दर नंदा, क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष बबीना सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here