– प्रयागराज मंडलों से 5 रेल कर्मचारियों को मिला संरक्षा पुरस्कार

प्रयागराज/झांसी। महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार द्वारा प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 5 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कृत कर्मचारियों में तिलक चन्द्र प्वाइण्टसमैन/रामवा, प्रयागराज मण्डल, शादाफ अर्शी प्वाइण्टसमैन/ चकेरी, प्रयागराज मण्डल, रिंकी देवी प्वाइण्टसमैन/करछना, प्रयागराज मण्डल, दया सागर, गेटमैन/अझई, आगरा मण्डल एवं बालक राम वर्मा, प्वाइण्टसमैन/आगासोद, झांसी मण्डल शामिल हैं।
बालक राम वर्मा को मार्च माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। बालक राम वर्मा प्वाइण्टसमैन/आगासोद, झांसी मण्डल ने 2 मार्च 22 को आगासौद स्टेशन की रेल लाइन पर 25 केवी का तार लटकते हुए देखा तथा सम्बन्धित को सूचित कर एक गम्भीर हादसे को बचाया। इस प्रकार इन्होंने रेलवे की संरक्षा के साथ अपनी ड्यूटी के प्रति सराहनीय कार्य किया गया। महाप्रबंधक ने बालक राम वर्मा, की धर्मपत्नी को एक बधाई सन्देश भेज पूरे परिवार का आभार व्यक्त किया।