उप्र फुटबॉल विजेता टीम की कुछ खिलाडी लड़कियों की तबियत बिगड़ी 

0
27

जीआरपी बनी मददगार, कराया इलाज 

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल विजेता टीम की कुछ खिलाड़ी लड़कियों की तबियत खराब हो गई। जीआरपी ने तत्काल मददगार बन खिलाड़ियों का इलाज कराया।

पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के आदेशानुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक रेलवे, झांसी के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी, के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 24 मार्च को थाना जीआरपी झांसी को जीआरपी कन्ट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन झांसी के प्लेटफॉर्म नं0-1 पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल विजेता टीम की कुछ खिलाड़ी लड़कियों की तबियत खराब है, जिस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना जीआरपी झांसी पुलिस टीम के प्लेटफार्म ड्यूटी पर लगे का० राजीव कुमार व महिला हेल्प डेस्क से म0का0 निशा तत्काल मौके पर पहुँचकर महिला खिलाडियों को पानी पिलाकर स्टेशन पर बने वैटिंग हाल मे सकुशल बिठाया गया तथा रेलवे के डाक्टरों को मौके पर बुलाया गया।

रेलवे डाक्टर द्वारा फुटबाल खिलाडियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, जिसमे एक महिला खिलाड़ी कंगना पाल अस्वस्थ थी जिसका उपचार कर दवा देकर ठीक होने पर गंतव्य को सकुशल व ससम्मान रवाना किया गया। महिला खिलाड़ियों द्वारा थाना जीआरपी झांसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here