झांसी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सीपरी बाजार झांसी में खालसा पंथ का स्थापना दिवस वैशाखी महाप्रभु बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को मत्था टेका और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारा में प्रातः श्री अखंड पाठ साहब की समाप्ति के बाद निशां साहिब के चोले की सेवा जसवंत सिंह जस्सी द्वारा की गई। आशा जी दीवार का कीर्तन हुआ। भाई सतप्रीत सिंह जी, ज्ञानी महेंद्र सिंह जी द्वारा गुरबाणी का गायन किया गया। अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई साहब भाई करमजीत सिंह जी द्वारा गुरबाणी का गायन बा विचार किए गए। स्थानीय जत्था द्वारा भी कीर्तन किया गया। अरदास के उपरांत हुकमनामा लिया गया और गुरु का प्रसाद लंगर वितरण हुआ। इस अवसर पर मोहन सिंह भुसारी, जे एस नंदा, देवेंद्र सिंह, आईपी सिंह, कमलजीत सिंह भामरा, हरमीत सिंह, नंदा रक्षपाल सिंह, महेंद्र सिंह चावला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गुरविंदर सिंह सभरवाल द्वारा किया गया।