– चार भाजपा व एक सपा व एक कांग्रेस का सदस्य बना

झांसी। नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 6 सदस्य निर्विरोध विजई घोषित हुए। इनमें 4 भाजपा व एक सपा व दूसरा कांग्रेस का सदस्य रहा।  विजई 6 कार्यकारिणी सदस्यों को चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए।  इस मौके पर महापौर राम तीरथ सिंगल, एम एल सी रमा निरंजन एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा आदि ने विजई घोषित हुए कार्यकारिणी सदस्यों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारियों द्वारा समय अनुसार सदन हॉल में चुनाव की प्रक्रिया संपूर्ण कर ली गई थी। 11:00 बजे से कार्यकारिणी का चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए व 11:30 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया संपूर्ण हुई जिसमें 6 पार्षदों ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन किया जिसमें 4 भारतीय जनता पार्टी एवं दो अन्य दलों (सपा व कांग्रेस) के पार्षद ने नामांकन किया। 6 सदस्यों की कार्यकारिणी चुनाव के लिए 6 ही नामांकन होने से सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इसमें कांग्रेस के विकास खत्री, सपा के दिनेश सिंह दीपू, भाजपा के रमा कुशवाहा, निर्दोष अग्रवाल, डॉक्टर गोविंद शर्मा एवं श्रीमती अंशु राय निर्वाचित घोषित हुई।  12 सदस्यों की कार्यकारिणी में महेश गौतम, उमेश सोनी, भरत सेन, जामबती, राजू साहू, जुगल शिवहरे शामिल हैं। चुनाव संपूर्ण होने के बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर महापौर राम तीरथ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, भाजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने विजई घोषित हुए सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार फिर कार्यकारिणी चुनाव में अपना परचम लहराया विगत साढ़े 4 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी कार्यकारिणी में अपना बहुमत बनाए है एवं उपसभापति चुनाव को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी में लगातार जीत हासिल की। आगामी उप सभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का उपसभापति बन सकता है।

विजई घोषित हुए विकास खत्री एवं दिनेश सिंह उर्फ दीपू ने कार्यकारिणी चुनाव में लगातार अपनी जीत हासिल की। लगभग 8 बार से कार्यकारिणी चुनाव में दिनेश सिंह अपनी जीत हासिल कर चुके हैं जबकि विकास खत्री तीन बार कार्यकारिणी सदस्य बन चुके हैं।