कौशल विकास को नई दिशा : ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश

0
20

डेलॉइट के साथ उच्चस्तरीय मंथन, उद्योग-संलग्न प्रशिक्षण पर विशेष जोर

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कौशल विकास की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें। उन्होंने ITIs के सशक्तिकरण, आधुनिक प्रशिक्षण मॉडल और उद्योग आधारित कौशल विकास पर विशेष जोर दिया।

डेलॉइट के विशेषज्ञों ने भविष्य उन्मुख कौशल, उभरती तकनीकों और बदलते औद्योगिक परिदृश्य के अनुरूप प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रस्तुति दी।

डेलॉइट के कंसल्टेंट विशाल शर्मा ने विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उद्योग सहभागिता को मजबूत करने, प्लेसमेंट अवसर बढ़ाने और कौशल प्रशिक्षण को अधिक परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से विभाग और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हुआ है, जिसकी मंत्री द्वारा सराहना की गई।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना और उद्योगों के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नवाचार, तकनीकी उन्नयन और उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी पर बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here