Jhansi आरपीएफ निरीक्षक विकास पंचोली को मिला विशिष्ट रेलवे सेवा पुरस्कार

0
19

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेल प्रयागराज में हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में निरीक्षक रेल सुरक्षा बल विकास पंचोली को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेल द्वारा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रे. सु. ब प्रयागराज कि उपस्तिथि मे सम्मानित किया गया।

बताया गया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री  पंचोली ने अलीगढ़ क्राइम ब्रांच में तैनाती के दौरान यात्रियों का सामान चोरी करने वालीं कई गैंग पकड़ने के साथ ही उनको सजा दिलाने का काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने टिकट की दलाली करने वालों को पकड़कर उनकी कमर तोड़ने का काम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here