झांसी। जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष मनमोहन गेडा की अध्यक्षता में 18 ,19 एवं 20 मार्च 2026 को मेरठ की विद्या यूनिवर्सिटी में आयोजित ग्रामीण कुश्ती लीग में कुल पांच पदक एक गोल्ड मेडल, 4 कांस्य पदक जीतने वाले झांसी के पहलवानों को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
समारोह में झाँसी जिला का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता पहलवान कपिल यादव 74 किलो भार वर्ग सीनियर केटेगरी में जीता स्वर्ण पदक ,जूनियर वर्ग दीपक यादव ने जीता 57 किलो भार में कांस्य पदक,सब जूनियर वर्ग में राजदीप रजक ने 57 किलो भार में कांस्य पदक, अनमोल हंसराज 57 किलोभार में एवं सब जूनियर वर्ग कास्यं पदक 45 किलो भार वर्ग में साहिल पहलवान ने कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीनतम एवं गौरवशाली खेल परम्पराओं में से एक है, और इसके संरक्षण-संवर्धन में जिला कुश्ती संघ की प्रतिबद्धता है। उन्होंने झांसी के पहलवानों को विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन से झांसी की यह प्रतिभा भविष्य में राष्ट्रीय दल का हिस्सा बन सकते है तथा ओलम्पिक जैसे सर्वोच्च लक्ष्यों की ओर अग्रसर होगे ! यह सम्मान समारोह केवल एक पदक का अभिनंदन नहीं, बल्कि झांसी में कुश्ती के उज्ज्वल भविष्य और खेल-संस्कृति के सुदृढ़ संकल्प का प्रेरक उद्घोष है!
इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के सचिव सुंदर ग्वाला, उपाध्यक्ष मोनी पहलवान, सैमुअल पीटर, अशोक अग्रवाल पीएनवी, जमुना प्रसाद कुशवाहा संचालक झरना अखाड़ा झांसी एवं संदीप यादव ने सभी पहलवानों का सम्मान व उत्साहवर्धन किया गया।












