राज्यों की सीमाओं के बाबजूद झांसी पुलिस तत्परता एवं ओरछा म0प्र0 पुलिस की संयुक्त कार्यवाही को सराहा

झांसी। 30 अप्रैल को करीब 2:00 बजे झांसी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला नोटघाट पुल से बेतवा नदी में कूद गई है। इस दौरान क्षेत्र में थाना मोबाइल पुलिस टीम भ्रमणशील थी एवं नजदीक होने पर सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची गयी जबकि घटना स्थल मप्र में था। इस दौरान पुलिस द्वारा क्षेत्र के लोगों तथा मछुआरों के सहयोग से महिला को नदी से सकुशल बाहर निकाला गया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम गायत्री पत्नी राजू बंशकार ( 25 वर्ष) निवासिनी बड़ा बाजार छतरपुर मध्य प्रदेश बताया। उसका कहना था कि वह गृह कलह की बजह से आत्महत्या करने जा रही थी। चूंकि घटना स्थल थाना ओरछा म0प्र0 होने पर म0प्र0 पुलिस टीम द्वारा महिला को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में भर्ती कराया गया।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा राज्यों की सीमाओं के बाबजूद झाँसी पुलिस की तत्परता एवं म0प्र0 पुलिस की संयुक्त कार्यवाही की भूरि भूरि सराहना की गयी।