झांसी। खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बैंगलोर मल्लखम्ब चैंपियनशिप गोल्ड एवं ब्रोंज मेडल लेकर लौटी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की टीम का वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पहुंचते ही खिलाड़ियों के अभिभावक, मल्लखम्ब के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने शानदार स्वागत किया। खिलाड़ियों ने इसका श्रेय अपने गुरु रवि प्रकाश परिहार एवं अनिल कुमार पटेल को दिया ।

उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने टीम चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं देव शंकर ने ऑपरेटर चैंपियनशिप में फूल मल्लखम्ब पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी एवं उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
खिलाड़ियों में देव सोनकर, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, गोलू रायकवार, अभय राठौर, आदित्य राज कोदरिया, अभिषेक आर्य साथ में निर्णायक मंडल एवं तकनीकी सलाहकार में रवि प्रकाश परिहार, अनिल कुमार पटेल ,बृजेश द्विवेदी, रंजीत सिंह, हेमंत सिंह , खुशी कुशवाहा आदि का रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने के लिए एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजीव सरावगी , वर्ल्ड कप गोल्ड मेडलिस्ट रितु प्रजापति, धीरज वर्मा, सोनिया कुशवाहा, शिवानी पाठक, चंचल पाठक, इति तिवारी, स्पृहा तिवारी, राधा राजपूत, मुस्कान सिंह कुशवाहा, गुनगुन श्रीवास, दीपशिखा कुशवाहा, हिमांशी प्रजापति, रिया साहू, बचन सिंह परमार, अनुज यादव, अमन कुमार, ओम साहू, सुमित कुशवाहा, अभिषेक वर्मा, संजय रिछारिया, अभिषेक आर्य, गोविंद देव रिछारिया पायल गोतम, दिशा कुशवाहा, मयंक रैकवार,आयूश रजक दामिनी रजक, ममता चौरसिया ,प्रीतेश परिहार, प्रकेंश परिहार , प्यारेलाल रायकवार, उषा रायकवार, राजकुमार रायकवार, योगेंद्र कुमार त्रिपाठी, सतीश सोनकर, बंटी सोनकर, प्रमोद गुप्ता ,अभिषेक गुप्ता, सुषमा गुप्ता, हीरालाल आर्य, कपिल आर्य, उमेश चंद्र राठौर, अशोक कुशवाहा, चेष्टा सिंह, भाग्यांश सिंह, दिनेश , दयानंद रैकवार, पूनम रायकवार , रूपेंद्र रायकवार, सोनिया रायकवार, राजेंद्र खटीक आदि उपस्थित रहे।