अफवाहों पर ध्यान न दें, एलपीजी/पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, जमाखोरों पर कार्रवाई

0
14
पैट्रोल/डीजल की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही
 
झांसी। जिला पूर्ति अधिकारी ने वर्तमान परिस्थतियों के दृष्टिगत समस्त जनपद वासियों को सूचित किया है कि पैट्रोलियम मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जनपद झांसी में पैट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। तेल कम्पनियों द्वारा समस्त पैट्रोल पम्पों को नियमानुसार पैट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। अतएव समस्त जनपदवासी पैनिक न करें तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार पैट्रोल एवं डीजल की मात्रा पैट्रोल पम्पों से प्राप्त करें तथा अनावश्यरूप से पैट्रोल एवं डीजल का भण्डारण करने से बचें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी भी पैट्रोल पम्प/रिटेल आउटलेट पर पैट्रोल/डीजल की जमाखोरी एवं कालाबाजारी किये जाने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर पैट्रोल/डीजल की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो सम्बंधित पैट्रोल पम्प/रिटेल आउटलेट संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के प्राविधानान्तर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here